बारां| राज्य सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन की ओर से जिलेभर में रास्ता खोलो अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर के नेतृत्व में प्रशासन की ओर से कई वर्षों से बंद पड़े रास्तों को खुलवाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। जिले के 8 उपखंड क्षेत्रों में अभियान के तहत प्रशासन की सक्रियता और जनभाग ीदारी से अब तक 57 रास्तों को बहाल कर लगभग 5485 स्थानीय निवासियों को राहत प्रदान की गई। कलेक्टर तोमर ने बताया कि जिला प्रशासन ने आमजन की शिकायतों और लंबित विवादों को प्राथमिकता देते हुए यह अभियान शुरू किया। उपखंड अधिका रियों और स्थानीय प्रशासन की सतर्कता से अवैध अतिक्रमण हटाए गए और बंद रास्तों को आमजन के उपयोग के लिए खोल दिया गया। उन्होंने कहा कि यह अभियान नागरिकों को उनकी मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने और क्षेत्र में सुगम यातायात व्यवस्था बहाल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि वर्षों से बंद पड़े रास्तों के खुलने से अब आमजन लिए आवाजाही आसान हो गई है। इससे व्यापार, कृषि कार्य और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में भी सुधार होगा।


