भास्कर न्यूज | बाड़मेर बाड़मेर में रविवार को फुटबॉल संघ की वार्षिक साधारण सभा एवं चुनाव अध्यक्ष राजस्थान फुटबाल संघ मानवेंद्र सिंह जसोल की अध्यक्षता एवं चुनाव कार्यक्रम चुनाव अधिकारी हरीश भाटी एवं जिला खेल अधिकारी रामकरण विश्नोई तथा ओलंपिक संघ बाड़मेर के पर्यवेक्षक चूनसिंह भाटी, राजस्थान फुटबाल संघ के पर्यवेक्षक मांगीलाल सोलंकी की उपस्थिति में हुए। इस दौरान जिला फुटबाल संघ बाड़मेर की कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित हुई। जिला फुटबॉल कार्यकारिणी में अध्यक्ष कर्नल मानवेंद्रसिंह, सचिव फरससिंह एवं कोषाध्यक्ष चन्दनसिंह निर्वाचित हुए। कार्यक्रम में भीमसिंह मेपावत, प्रकाशचन्द्र शर्मा, गणपत सिंहल, मलसिंह राठौड़, शंकरसिंह, मदनलाल माली, भंवरसिंह परिहार, रूपसिंह सोलंकी, पुखराजसिंह, दिनेश कुमार पंवार, मोहनलाल पातलिया, मोतीलाल जांगिड़, कानाराम माली, रमेश कुमार राठौड़, राजेश व्यास, घेवरचंद, नन्दसिंह अलोक, आनंदसिंह, रमेश कुमार सुथार, इदरीश मोहम्मद गौरी, प्राची शर्मा, किरण शर्मा, महिपाल सिंह , हनुवंत सिंह, तुषार सिंह, लीलसिंह सिसोदिया, भवानी सिंह लखानी, नारायण सिंह, भारती एयरटेल फाउंडेशन से ओमप्रकाश, गोपाराम, भीमा राम, पृथ्वीसिंह, लूणसिंह उपस्थित रहे। मंच संचालन जिला फुटबॉल संघ सचिव फरससिंह चौहान ने किया।


