जिला बार एसोसिएशन के चुनाव शुक्रवार सुबह 9 से शुरू हुए। यह शाम 5 बजे तक हुए। मुख्य चुनाव अधिकारी चंद्रभान सिंह राठौड़ के अनुसार करीब 1798 अधिवक्ता वन बार वन वोट के तहत वोट डालेंगे। बार के चुनाव में 40 उम्मीदवार मैदान में हैं। इस साल कार्यकारिणी के 10 पदों के लिए भी चुनाव होंगे। अध्यक्ष के लिए अशोक सिंह रावत, नरेन्द्र सिंह, धर्माराम चौधरी, राजीव जोशी के बीच मुकाबला है। सचिव पद पर मनीष कुमार तंवर, दीपक गुप्ता, दिनेश राठौड़, हेमेंद्र सिंह राठौड़ के बीच मुकाबला है। उपाध्यक्ष के लिए जगत सिंह, गगन यादव, घनश्याम सिंह सत्तावत, दीपक जैन, सह सचिव पीयूष जैन, सुमित्रा पाठक, पुस्तकालय अध्यक्ष मोहित गांधी, ललित कुमार कुम्पावत अनिल कुमार चौधरी, कोषाध्यक्ष पद डॉ. दीपक मूलचन्दानी, भवानी सिंह मीणा भगवानदास के बीच मुकाबला होगा। कार्यकारिणी सदस्य के लिए महेंद्र कुमार भाटी, योगेंद्र सिंह, अशोक प्रशांत, बीना सुकरिया, अविनाश मालू, अशोक कुमार जांगिड़, चंद्रशेखर उजीरपरिया, अंजू चौधरी, अनुतोष शर्मा, इंदर सिंह तंवर एवं उमेश कुमार, रचित कच्छावा, परमेश्वर कुमार खींची, लक्ष्मण सिंह, बाबू लाल शर्मा, फुरकान मोहम्मद शेख, हरचरनजीत सिंह, युसुफ मोहम्मद दावेदार हैं। मतगणना शनिवार सुबह 10 बजे से होगी। मतपत्र डबल लॉक में अदालत परिसर में रखे जाएंगे। राजस्व बारः अध्यक्ष के लिए नरेंद्र सिंह व विष्णुप्रकाश में मुकाबला राजस्व मंडल बार एसोसिएशन के चुनाव शुक्रवार दोपहर 12 बजे से बार कार्यालय के पास बने हॉल में होंगे। वन बार वन वोट के तहत 381 अधिवक्ता बार के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव तथा कोषाध्यक्ष के चुनाव में मतदान कर सकेंगे। चुनाव अधिकारी मूलचंद शर्मा के अनुसार बार के अध्यक्ष पद के लिए अधिवक्ता नरेंद्र सिंह राजावत तथा विष्णु प्रकाश राजावत के बीच मुकाबला है। दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। शाम 5 बजे से मतगणना शुरू होगी। इसके बाद चुनाव परिणाम जारी होगा। चुनाव के कारण राजस्व मंडल व राजस्व अधीनस्थ अदालतों का न्यायिक कार्य स्थगित रहेगा।


