डूंगरपुर| राज्य सरकार के निर्देशानुसार 28 फरवरी को सभी जिला मुख्यालयों पर राज्य स्तरीय रोजगार उत्सव का आयोजन होगा। मुख्यमंत्री कार्यालय से नवचयनित अभ्यर्थियों को समारोहपूर्वक नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। इस आयोजन के लिए चिकित्सा शिक्षा व स्वास्थ्य विभाग को नोडल विभाग नियुक्त किया गया है। कलेक्टर अंकित कुमार सिंह ने बताया कि जिला स्तर पर रोजगार उत्सव के सफल आयोजन के लिए संबंधित अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त करते हुए आवश्यक निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्देशित किया है कि सभी नवचयनित अभ्यर्थियों को समय पर समारोह स्थल पर उपस्थित होने की सूचना दी जाए व उनके बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।


