जिला मुख्यालय पर रन फॉर विकसित राजस्थान का आयोजन:सरकारी सेवाओं में जाने वाले जिले के 250 युवाओं का सम्मान किया

राज्य की भजनलाल सरकार का एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन की ओर से आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की शुरुआत गुरुवार की सुबह 8 बजे जंक्शन स्थित राजीव गांधी स्टेडियम से रवाना हुई रन फॉर विकसित राजस्थान के साथ हुई। इसके बाद सिविल लाइंस स्थित नगर परिषद के सामुदायिक भवन में मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव का कार्यक्रम हुआ। विधायक गणेश राज बंसल, जिला कलेक्टर कानाराम, एडीएम उम्मेदीलाल मीना, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र पारीक, अमित सहू सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान सरकारी सेवाओं में जाने वाले जिले के 250 लाभार्थियों का सम्मान किया गया। इसके अलावा बालिकाओं को स्कूटी व साइकिल का वितरण भी किया गया। छह बालिकाओं को काली बाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना के तहत स्कूटी का वितरण किया गया। इसके अलावा पांच बालिकाओं को साइकिल, पांच बालिकाओं को व्यवसायिक टूल किट, पांच बालिकाओं को टेबलेट का वितरण किया गया। राज्य स्तर पर सम्मानित पांच खिलाड़ियों के अलावा जिला स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता में विजेता रहे छह प्रतिभागियों को अतिथियों की ओर से पुरस्कृत किया गया। गौरतलब है कि राज्य की भजनलाल सरकार का 1 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला मुख्यालय पर 12 से 15 दिसंब और 17 दिसंबर को कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। दूसरे दिन 13 दिसंबर की सुबह 11 बजे नगर परिषद सामुदायिक भवन में जिला स्तरीय विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन होगा। इसके साथ ही किसान सम्मेलन व विकास पुस्तिका का विमोचन कार्यक्रम होगा। अपराह्न 3 बजे प्रेस वार्ता होगी। 14 दिसंबर की दोपहर 12 बजे नगर परिषद सामुदायिक भवन में महिला सम्मेलन होगा। 15 दिसंबर की दोपहर 2.30 बजे नगर परिषद सामुदायिक भवन में अन्त्योदय सेवा शिविर का आयोजन होगा। 17 दिसंबर की दोपहर 12.30 बजे जंक्शन के अग्रसेन भवन में विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *