जिला योगासना स्पोर्ट संघ के अध्यक्ष बने संतोष शर्मा

गिरिडीह|जिला योगासना स्पोर्ट संघ की वार्षिक आम सभा और चुनाव रविवार को पार्श्वनाथ आईटीआई कॉलेज में हुआ। चुनाव झारखंड योगासना स्पोर्ट संघ की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक कुणाल कुमार की देखरेख में कराया गया। वे धनबाद जिला योगासना स्पोर्ट संघ के महासचिव हैं। सभा में संतोष शर्मा को अध्यक्ष, अमित स्वर्णकार को महासचिव और दयानंद जयसवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया। जिला कार्यकारिणी कमेटी का विस्तार भी किया गया। इसमें राजेश जालान को मुख्य संरक्षक, नवीनकांत सिंह और बबलू सिन्हा को संरक्षक बनाया गया। अनीता ओझा, सोनी कुमारी और पुष्पा शक्ति को उपाध्यक्ष, मुक्ता कुमारी को सहसचिव नियुक्त किया गया। सदस्य के रूप में रोहित श्रीवास्तव, नितेश नंदन, आकाश कुमार स्वर्णकार, रोहित राय, शशिकांत विश्वकर्मा, रणधीर गुप्ता, परमेंद्र कुमार, संजीत कुमार, रिंकेश कुमार, चंदन शर्मा, अनिल सिंह, उत्कर्ष गुप्ता और सपना राय को मनोनीत किया गया। पर्यवेक्षक कुणाल कुमार ने कहा कि गिरिडीह जिला योगासना संघ लगातार अच्छा कार्य कर रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई कमेटी खेल को नई ऊंचाई पर ले जाएगी। यहां के खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर जिले और राज्य का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *