जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव का दौरा:सखी वन स्टॉप सेंटर में महिलाओं से ली सुविधाओं की जानकारी

धौलपुर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रेखा यादव ने गुरुवार को सखी वन स्टॉप सेंटर का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सेंटर में मौजूद पीड़ित महिलाओं को दी जाने वाली सुविधाओं का दर्जा लिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धौलपुर की सचिव एडीजे रेखा यादव ने बताया कि जिले में पीड़ित महिलाओं की सहायता हेतु महिला अधिकारिता विभाग द्वारा निर्भया योजना के अंतर्गत सखी वन स्टाप सेंटर का संचालन किया जा रहा हैं। जिसका आकस्मिक निरीक्षण किया गया हैं। निरीक्षण के दौरान सचिव रेखा यादव द्वारा सखी वन स्टाप सेंटर द्वारा पीड़ित महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। जिसके बाद उन्होंने सखी वन स्टाप सेंटर द्वारा संधारित रजिस्टरों का अवलोकन किया। सचिव ने निरीक्षण के दौरान सर्दी के मौसम को देखते हुए सर्दी से बचाव व गर्म पानी आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करायें जाने हेतु आवश्यक निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने वन स्टॉप सेंटर में आवासित सभी महिला/बालिकाओं से भी पूछताछ कर व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के स्टेनो राहुल डंडोतिया, कनिष्ठ सहायक सुरेंद्र सिंह व वन स्टाप सेंटर का स्टाफ मौजूद रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *