जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में विद्यार्थियों के साथ निकाली गई प्रभातफेरी

भास्कर न्यूज | चाईबासा| झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देश अनुसार 90 दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिम सिंहभूम चाईबासा के तत्वाधान में प्रखंड चक्रधरपुर के उर्दू टाउन स्कूल में विद्यार्थियों के साथ प्रभात फेरी निकालकर लोगों को जागरूक किया गया जिसमें नारा लगाया गया कि “संविधान हमारी शान है एकता ही पहचान है संविधान पर रखो आस्था मत चुनो गलत रास्ता “साथ ही बच्चों ने बाल श्रम बाल विवाह बाल तस्करी अपराध है शिक्षा हमारा अधिकार है, बेटी पढ़ाओ बेटी आगे बढ़ाओ, शिक्षा का अलख जगाना है समाज में सुधार लाना है के बारे नारा लगाया इस पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद कयूम उस्मान नरगिस फातिमा मुजाहिद हुसैन मोहम्मद जाहिद रियाज सुरैया परवीन सलीम कौसर इरफान आजाद सायमा समस आज़मी सदरुल इस्लाम मोहम्मद सलीम मोहम्मद जमिल अधिकार मित्र (पीएलवी) राजशेखर रवानी उदाहरण प्रधान कमला महतो श्वेता रवानी अनीता गिलुवा मंजू जामुदा मदन सिंह मुंडा जननी प्रधान ने फेरी में उपस्थित होकर लोगों के बीच नि:शुल्क विधिक सेवा के प्रति लोगों को जागरूक किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *