भास्कर न्यूज | चाईबासा नेहरू युवा केंद्र, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार, चाईबासा के तत्वाधान में सोमवार को सिंहपोखरिया फुटबॉल मैदान में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में बीते महीनों में आयोजित प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के सभी विजेता युवा क्लब के खिलडिय़ों ने हिस्सा लिया जिसमें डिंडीबुरु क्लब, मंझगाव प्रखंड की टीम प्रथम स्थान पर और तैरा क्लब सोनुआ प्रखंड की टीम दूसरे स्थान पर रही। कब्बडी प्रतियोगिता में महिला वर्ग की मंझारी टीम प्रथम रही व हाटगम्हरिया की टीम द्वितीय स्थान पर रही। 200 मीटर महिला वर्ग में सुनीता कुम्हार प्रथम , अनिता दिग्गी द्वितीय, और सूरू दोराइबुरु तृतीय , स्किप्पिंग रोप मे सरस्वती कुल्दू प्रथम, सुशीला पिंग्वा द्वित्य एवं जानकी सिरका ने तृतीय और 400 मीटर पुरुष वर्ग में प्रथम लक्ष्मण महतो, द्वितीय राम और तृतीय स्थान पर रहे पुरषोत्तम, जम्प मे अभिनाश बिरुली प्रथम , द्वितीय अभिषेक प्रधान और तृतीय स्थान पर अजय तिरिया रहे।इस प्रतियोगिता में युवा क्लब के प्रतिभागियों ने बढ़- चढ़ कर भाग लिया और कार्यक्रम के उपरांत विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्रॉफी, किट बैग, जर्सी सेट, फुटबॉल एवं प्रमाण पत्र देकर मनोबल बढ़ाया गया। मौके पर क्षितिज, भीमसेन पिंगुवा, पंकज कुमार ,पूर्व राष्ट्रीय स्वयंसेवी अर्जुन पूर्ति, निशि जेराइ, बनमाली तमसोय, लाल सिंह मरला, गुरु चरण सिन्कु एवं विभिन्न प्रखंडों से आए युवागण, युवा क्लब के सदस्यगण और अन्य स्थाई जन प्रतनिधि मौजूद रहे।


