जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता हुई आयोजित

जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता हुई आयोजित
अनूपपुर।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षल पंचोली के निर्देशानुसार मंगलवार को प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार सक्सेना के मार्गदर्शन में 15 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस आगामी 25 जनवरी के सन्दर्भ में जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे जिले के शासकीय महाविद्यालयों में महाविद्यालय स्तरीय निबन्ध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों ने सहभागिता की। जिनमे तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर से बीए प्रथम वर्ष की छात्रा कु. मोहवती देवी, शासकीय महाविद्यालय पुष्पराजगढ़ से बीए तृतीय वर्ष के छात्र सक्षम विराट, शासकीय कन्या महाविद्यालय अनूपपुर से बीए तृतीय वर्ष की छात्रा कु. आंचल साकेत, शासकीय महाविद्यालय वेंकटनगर से बीए चतुर्थ वर्ष की छात्रा कु. दीपिका सिंह चैहान और शासकीय मार्तंड महाविद्यालय कोतमा से बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा कु. शाहीन फातिमा ने प्रतिभागिता की। जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में शासकीय महाविद्यालय पुष्पराजगढ़ के छात्र सक्षम विराट ने प्रथम स्थान, तुलसी महाविद्यालय की छात्रा कु. मोहवती देवी ने द्वितीय स्थान और शासकीय कन्या महाविद्यालय की छात्रा कु. आंचल साकेत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *