जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन 13 को:11 प्रतियोगिताएं होंगी आयोजित, 8 ब्लॉकों के प्रथम स्थान प्राप्त विजेता लेंगे भाग

राजस्थान युवा बोर्ड, युवा मामले एवं खेल विभाग राजस्थान सरकार की ओर से 13 दिसंबर को डॉ. राधाकृष्णन सभा भवन झालावाड़ में जिला स्तरीय युवा महोत्सव 2024-25 का आयोजन होगा। युवा महोत्सव में 11 प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिसमें झालावाड़ जिले के 8 ब्लॉकों के प्रथम स्थान प्राप्त विजेता प्रतिभागी के रूप में भाग लेंगे। जिला कलेक्टर के निर्देश पर बुधवार को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय माध्यमिक में तैयारी बैठक का आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक हेमराज पारेता की अध्यक्षता में हुआ। इस अवसर पर विभिन्न कमेटियों का गठन किया और सभी प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिए। युवा महोत्सव में 11 प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिसमें झालावाड़ जिले के 8 ब्लॉकों के प्रथम स्थान प्राप्त विजेता प्रतिभागी के रूप में भाग लेंगे। इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र झालावाड़ के हरिवल्लभ रेगर भी उपस्थित रहे। उन्होंने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। युवा महोत्सव प्रभारी रमेशचंद भील प्रिंसिपल गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल मंडावर ने सभी प्रभारियों को अपना उत्तरदायित्व पूर्ण रूप से समय पर करने के लिए पाबंद किया और कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *