बाड़मेर | राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बाड़मेर में जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद 2026 का आयोजन 25 फरवरी को किया जाएगा। राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला समन्वयक डायालाल सांखला ने बताया कि यह कार्यक्रम 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं के लिए आयोजित किया जा रहा है। जिसमें युवा प्रतिभागियों को आपातकाल के 50 वर्ष भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक विषय पर हिन्दी या अंग्रेजी भाषा में विचार व्यक्त करने होंगे।


