जिला स्तरीय विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट कार्यक्रम 27 को

झालावाड़| शहर के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार प्रायोजित “विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट 2026” का जिला स्तरीय आयोजन 27 फरवरी को महाविद्यालय ऑडिटोरियम में किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल एवं सुचारू संचालन के लिए शुक्रवार को महाविद्यालय में प्राचार्य प्रो. रामकल्याण मीणा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में गठित विभिन्न समितियों के कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मीडिया प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. प्रमिला कुमारी शर्मा ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में पूरे जिले से 110 प्रतिभागी भाग लेंगे। वहीं वरिष्ठतम संकाय सदस्य प्रो. जी.के. मालवीया ने स्पष्ट किया कि प्रतिभागियों को अपने महाविद्यालय की फीस रसीद, 10वीं की अंकतालिका और आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *