जिला स्तरीय स्वरोजगार मेला 19-20 को

बिलासपुर | जिले के युवाओं, उद्यमियों और स्वरोजगार के इच्छुक नागरिकों के लिए दो दिवसीय जिला स्तरीय स्वरोजगार मेला 19 और 20 फरवरी 2026 को सुबह 10 बजे देवकीनंदन दीक्षित सभागार, लाल बहादुर शास्त्री स्कूल परिसर में आयोजित किया जाएगा। मेले में राज्य एवं केंद्र सरकार की उद्योग, सेवा, पीएमईजीपी, पीएमएफएमई, बैंकिंग और स्टार्टअप योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। विशेषज्ञ मार्गदर्शन, सफल उद्यमियों के अनुभव और रोजगार-सृजन के अवसर उपलब्ध होंगे। युवा एवं स्वरोजगार इच्छुक नागरिकों को आमंत्रित किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *