जिले की मतदाता सूची का किया गया अंतिम प्रकाशन राजनैतिक दलों को सौंपी गई मतदाता सूची

जिले की मतदाता सूची का किया गया अंतिम प्रकाशन
राजनैतिक दलों को सौंपी गई मतदाता सूची
अनूपपुर।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा फोटो निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2025 के तय कार्यक्रम के अनुसार सोमवार 6 जनवरी को जिले की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। निर्वाचन नामावली के अंतिम प्रकाशन के प्रमुख बिंदुओं की जानकारी देने कलेक्टर कार्यालय में अपर कलेक्टर दिलीप कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में जिला स्तरीय स्टैंडिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। इस अवसर पर मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूची की प्रति भी सौंपी गई।  बैठक में बताया गया कि भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश से प्राप्त फोटो निर्वाचन नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2025 कार्यक्रमानुसार जिले में 29 अक्टूबर को फोटो निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रकाशन किया गया था तथा प्रारूप प्रकाशन पर 28 नवम्बर तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की गई थीं। प्राप्त दावे-आपत्तियों के निराकरण के बाद सोमवार 6 जनवरी को जिले में सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के कार्यालयों, तहसीलों तथा मतदान केन्द्रों पर निर्वाचन नामावली का अंतिम प्रकाशन किया गया। बैठक में बताया गया कि विधानसभा क्षेत्र कोतमा के मतदाताओं की संख्या 01 लाख 52 हजार 217 है। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र अनूपपुर के मतदाताओं की संख्या 01 लाख 80 हजार 875 तथा विधानसभा क्षेत्र पुष्पराजगढ़ के मतदाताओं की संख्या 2 लाख 4 हजार 133 है। जिले में 60 वर्ष से अधिक आयु के 01 हजार 891 वरिष्ठ मतदाता, 10 हजार 509 युवा मतदाता, 6 हजार 753 दिव्यांग मतदाता हैं। अनूपपुर जिले की मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन के समय लिंगानुपात 978 था। अंतिम प्रकाशन में लिंगानुपात बढ़कर 991 हो गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *