जिले के मतदाता सूची में 2.65% मतदाता बढ़े, 43,507 दावों-आपत्तियों का निस्तारण

भास्कर न्यूज | बाड़मेर एसआईआर कार्यक्रम के तहत बाड़मेर जिले की मतदाता सूची का शनिवार को अंतिम प्रकाशन किया। जिले के मतदाताओं की अंतिम सूची प्रकाशित होने के बाद प्रारूप सूची की तुलना में 30 हजार 703 नए मतदाताओं के नाम जुड़े हैं। जिले के कुल मतदाताओं की संख्या बढ़कर अब 11 लाख 86 हजार 205 हो गई है। इसमें 6 लाख 31 हजार 315 पुरुष, 5 लाख 54 हजार 887 महिला तथा 3 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल है। मतदाताओं की सूची के अंतिम प्रकाशन से पहले जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर टीना डाबी ने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर दावों और आपत्तियों की स्थिति और निस्तारण के बारे में जानकारी साझा की। नए मतदाताओं को जोड़कर 11 लाख 86 हजार 205 मतदाताओं की सूची का प्रकाशन किया है। इसके बाद भी मतदाता सूची में किसी प्रविष्टि को लेकर असंतुष्ट व्यक्ति धारा 24 तथा निर्वाचक पंजीकरण नियम 1960 के नियम 23 एवं 27 के तहत अपील कर सकता है। मतदाता अपनी प्रथम अपील अंतिम प्रकाशन तिथि से 15 दिन के भीतर जिला मजिस्ट्रेट के समक्ष कर सकता है। द्वितीय अपील जिला मजिस्ट्रेट के निर्णय से असंतुष्ट होने पर 30 दिन के भीतर मुख्य निर्वाचन अधिकारी समक्ष कर सकता है। 27 अक्टूबर 2025 को प्रदेश में एसआईआर कार्यक्रम घोषित किया था। 4 नवंबर से 11 दिसंबर 2025 तक गांवों और ढाणियों में रहने वाले मतदाताओं की गणना का चरण पूरा किया। इसके बाद 16 दिसंबर 2025 को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया। इसमें जिले में कुल 11,55,502 मतदाता थे। 16 दिसंबर 2025 से 19 जनवरी 2026, 35 दिनों तक एसआईआर कार्यक्रम के तहत दावे एवं आपत्तियां आमंत्रित की गई। जिले में कुल 43,507 दावे और आपत्तियों के आवेदन प्राप्त हुए। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं सहायक अधिकारियों ने एसआईआर में प्राप्त सभी 43,507 दावे और आपत्तियों के आवेदनों का परीक्षण कर नियमानुसार निस्तारण किया। इसमें नाम जोड़ने के लिए 32 हजार 153,नाम हटाने के लिए 4 हजार 155 एवं संशोधन/ स्थानांतरण के लिए 11 हजार 354 फार्म आए। एसआईआर के पश्चात जिले में मतदाताओं की गणना के पश्चात प्राप्त 43 हजार 507 दावे और आपत्तियों का निस्तारण किया। 16 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच 35 दिन तक लिए गए दावे-आपत्तियां मतदाता सूची में अभी भी 30 दिन में अपील का प्रावधान

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *