जिले के सबसे बड़े साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार:61 लाख 80 हजार रुपए बरामद, 74 लाख रुपए बैंक खातों में होल्ड कराए

बूंदी की साइबर पुलिस ने जिले में अब तक के सबसे बडे़ साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से 61 लाख 80 हजार रुपए नकद बरामद किए हैं। इसके अलावा साइबर फ्रॉड से जुड़े अलग-अलग खातों में करीब 74 लाख रुपए फ्रीज करवाया है। इस मामले में साइबर पुलिस ने 1 करोड़ 35 लाख 80 हजार रुपए रिकवर किए गए हैं। एसपी राजेन्द्र मीणा ने बताया कि जिले में साइबर अपराध को लेकर हाट स्पॉट रहने वाले नैनवा इलाके में साइबर ठगी की बड़ी वारदात का पर्दाफाश कर आरोपी दुर्गा शंकर योगी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से फ्रॉड कर मार्केटिंग कंपनी के खाते से निकाले 61 लाख 80 हजार रुपए नकद बरामद किए हैं। इसके अलावा 24 घंटे के अंदर फ्रॉड की राशि करीब 74 लाख रुपए को अलग-अलग बैक खातों में फ्रीज करवाया है। इसके साथ ही फ्रॉड की घटना में प्रयुक्त इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस मे 1 कम्प्यूटर व मॉनिटर, 6 मोबाइल सिम, 2 मोडेम एक क्रेडिट कार्ड जब्त किए हैं। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यू-टयूब चैनल व सोशल मीडिया प्लेटफॉम पर वीडियो से सीख कर साइबर फ्रॉड की घटना को अंजाम दिया। इस प्रकरण में कुल 1 करोड़ 33 लाख 80 हजार रुपए रिकवर किए गए हैं। साइबर साल के डीएसपी अरूण कुमार ने बताया कि महानिदेशक पुलिस साइबर क्राइम जयपुर द्वारा चलाए जा रहे साइबर अपराधियों के विरूद्ध ऑपरेशन साइबर शील्ड’ के तहत 18 दिसबंर को दर्ज प्रकरण को प्राथमिकता से लेते हुए साइबर फ्रॉड का खुलासा किया है। साइबर पुलिस ने कार्रवाई कर घटना में फ्रॉड कर निकाली गई करोड़ों रुपयों की राशि में से विभिन्न बैंकों को ट्रैस कर नोटिस जारी कर जिले व जिले के बाहर के बैक खातों को फ्रीज कराया। यह राशि अब तक जिले की सबसे बड़ी फ्रीज राशि है। ऐसे किया फ्रॉड
साइबर टीम ने दबिशें देकर 10 दिनों के भीतर ही मुख्य सरगना साइबर आरोपी दुर्गाशंकर योगी पुत्र रामकुमार योगी निवासी जजावर थाना नैनवां को गिरफ्तार किया है। जिले के साईबर हॉट-स्पॉट क्षेत्र नैनवां के ग्रामीण क्षेत्र मे साइबर बदमाशो द्वारा नीत नए-नए तरीकों से साइबर फ्रॉड की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। इसी थाना क्षेत्र के ग्राम जजावर के एक 23 वर्षीय नवयुवक ने यू-टयूब चैनल एवं सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर हेंकिंग के गुर सीखकर एक आनलाइन मार्केटिंग कंपनी आल इन वन हेक्स ओपीसी की वेबसाइट लूडोप्लेयर डॉट कॉम में उपस्थित बग (वेबसाइट की कमी) को ढूंढकर हेक कर वेबसाइट के विड्रावल ऑप्शन में माइनस लगाकर अपने व अपने मित्रों के खातों में से 15 से 17 दिसंबर 2024 तक तीन दिनों में ही करीबन एक करोड़ 73 लाख रुपयों को ऑनलाइन ट्रांक्जेक्शन कर एक बड़ी रकम अलग-अलग बैंकों से निकाल लिए। साइबर फ्रॉड के पर्दाफाश में इस टीम की रही भूमिका
जिले में साइबर फ्रॉड के सबसे बडे़ मामले का खुलासा करने में जिले की साइबर पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इसमें साइबर थाना टीम के नोडल अफसर व प्रभारी अरूण कुमार, एएसआई श्याम सुन्दर, रोशनलाल, हेड कॉन्स्टेबल मुकेन्द्रपाल सिंह, कॉन्स्टेबल शैलेन्द्र सिंह, बृजपाल, सुभाष, महेन्द्र ,राहुल, रामप्रताप, लालसिंह शामिल रहे। साइबर फ्रॉड की परते खोलने और फ्रॉड की रकम को रिकवर करने में हेड कॉन्स्टेबल मुकेन्द्रपाल सिंह व एएसआई श्यामसुन्दर ने बड़ी तत्परता दिखाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *