जिले के सभी प्रखंडों में डायन उन्मूलन कार्यक्रम चलाने का डीसी ने दिया निर्देश

चाईबासा| पश्चिमी सिंहभूम उपायुक्त चंदन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अमित रेनू हाटगम्हरिया प्रखंड अंतर्गत कलैया गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की। वरीय पदाधिकारियों द्वारा पारिवारिक सदस्यों से वार्तालाप के क्रम में घटना से संबंधित एवं घायल व्यक्ति के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त कर आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन पीड़ित परिवार के सहयोग हेतु सदैव तत्पर है। इस दौरान वरीय पदाधिकारियों द्वारा परिवार को मिलने वाली सुविधा, राशन कार्ड, पेंशन, परिवार में मौजूद बच्चों का आंगनबाड़ी केंद्र में नामांकन आदि की जानकारी प्राप्त कर संलग्न पदाधिकारी को सरकार द्वारा प्रदत्त सभी सुविधाओं से परिवार को तत्काल जोड़ने का दिशा-निर्देश दिया गया। चाईबासा| कुमारडुंगी क्षेत्र अंतर्गत कलैया गांव में डायन के नाम पर मां बच्चे को जिंदा जला देने की घटित घटना पर संज्ञान लेते हुए जिले के डीसी चंदन कुमार ने जिले के सभी प्रखंडों विशेष कर ग्रामीण क्षेत्र में डायन उन्मूलन जागरूकता कार्यक्रम आयोजन कराने के संदर्भ में दिशा-निर्देश दिया है। उक्त आलोक में जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय- पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा के माध्यम से प्रखंड/अंचल कार्यालय से समन्वय स्थापित कर 20 फरवरी से विभिन्न प्रखंडों की पंचायतों, हाट, भीड़भाड़ वाले स्थलों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से डायन उन्मूलन जागरूकता कार्यक्रम का निर्देश दिया है। डायन बिसाही एक सामाजिक कलंक है, जो सिर्फ अंधविश्वास और जागरूकता की कमी के कारण समाज में फैलता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *