जिले के सभी 10 मॉडल विद्यालयों में नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत

जिले के 10 मॉडल विद्यालयों में सत्र 2026-27 के लिए कक्षा छह में नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। यह प्रक्रिया 30 जनवरी से 21 फरवरी 2026 तक चलेगी। नामांकन हेतु ऑनलाइन आवेदन की सुविधा जैक रांची की आधिकारिक वेबसाइट https://jac.jharkhan d.gov.in पोर्टल पर उपलब्ध कराई गई है।जिले के सभी मॉडल विद्यालय अंग्रेजी माध्यम एवं पूर्णतः गैर-आवासीय होंगे। आवेदन करने वाले अभ्यर्थी संबंधित जिले के निवासी होने चाहिए तथा कक्षा पांच उत्तीर्ण या अध्ययनरत हों। 1 अप्रैल को न्यूनतम आयु 10 वर्ष एवं अधिकतम 12 वर्ष निर्धारित की गई है। यह प्रवेश परीक्षा पूर्णतः निःशुल्क होगी। अभ्यर्थियों द्वारा भरे गए आवेदन प्रपत्र जिला शिक्षा पदाधिकारी के लॉगिन में उपलब्ध होंगे,जिनका अनुमोदन 4 फरवरी से 23 फरवरी 2026 तक किया जाएगा। नामांकन मेधा सूची के आधार पर होगा तथा राज्य की जिला स्तरीय आरक्षण नीति लागू रहेगी। प्रत्येक विद्यालय में 40 विद्यार्थियों का नामांकन किया जाएगा। रिक्त सीटों पर विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा पोषण क्षेत्र के बच्चों के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। प्रवेश परीक्षा ओएमआर शीट आधारित होगी, जिसमें अंग्रेजी 30 अंक, गणित 30 अंक और सामाजिक विज्ञान 40 अंक निर्धारित हैं। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने एवं परीक्षा तिथि की सूचना बाद में प्रकाशित की जाएगी। जिला शिक्षा पदाधिकारी मो. वसीम अहमद ने बताया कि वेबसाइट पर जिला एवं प्रखंड कोड की सूची उपलब्ध है, जिसका उपयोग आवेदन पत्र भरते समय अनिवार्य रूप से करना होगा। नामांकन को लेकर विद्यालय, प्रखंड एवं जिला स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान चलाया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *