भास्कर न्यूज | कवर्धा कबीरधाम जिले के 7 नगरीय निकायों में कुल 120 वार्ड हैं। नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कलेक्ट्रेट में गुरुवार को सभी 120 वार्डों की आरक्षण प्रक्रिया पूरी की गई। कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी गोपाल वर्मा की उपस्थिति में आरक्षण की प्रक्रिया पूरी हुई। इस प्रक्रिया में नगर पालिका कवर्धा के 27 वार्ड, पंडरिया के 18 वार्ड के साथ नगर पंचायत पिपरिया के 15 वार्ड, इंदौरी के 15 वार्ड, सहसपुर लोहारा के 15 वार्ड, बोड़ला के 15 वार्ड और पांडातराई के 15 वार्डों का अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और महिलाओं के लिए आरक्षण निर्धारित किया गया। खास बात ये है कि सभी 7 निकायों के 120 वार्डों में से 40 वार्ड महिलाओं के लिए रिजर्व हुए हैं। छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा-29 (क) सहपठित छत्तीसगढ़ नगर पालिका (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं महिलाओं के लिए वार्डों का आरक्षण) नियम 1994 के प्रावधानों के तहत सभी निकायों में वार्डों के लिए आरक्षण सुनिश्चित किया गया है। {नगर पालिका पंडरिया: पंडरिया नगर पालिका के वार्ड- 1 में अजा महिला, वार्ड- 2 में अजा महिला, वार्ड- 3 में अनारक्षित मुक्त, वार्ड- 4 में अनारक्षित महिला, वार्ड- 5 में अजा मुक्त, वार्ड- 6 में अनारक्षित मुक्त, वार्ड- 7 में अपिव मुक्त, वार्ड- 8 में अजा मुक्त, वार्ड- 9 में अनारक्षित महिला, वार्ड- 10 में अजा मुक्त, वार्ड- 11 में अजजा महिला, वार्ड- 12 में अनारक्षित मुक्त, वार्ड- 13 में अपिव महिला, वार्ड- 14 में अजजा मुक्त, वार्ड- 15 में अनारक्षित मुक्त, वार्ड- 16 में अनारक्षित मुक्त, वार्ड- 17 में अनारक्षित मुक्त और वार्ड- 18 में अनारक्षित मुक्त है। {नगर पंचायत पिपरिया: नगर पंचायत पिपरिया के वार्ड- 1 में आरक्षण अपिव मुक्त, वार्ड- 2 में अपिव मुक्त, वार्ड-3 में अनारक्षित मुक्त, वार्ड- 4 में अनारक्षित मुक्त, वार्ड- 5 में अनारक्षित मुक्त, वार्ड- 6 में अपिव मुक्त, वार्ड- 7 में अपिव महिला, वार्ड- 8 में अपिव महिला, वार्ड- 9 में अजा महिला, वार्ड- 10 में अजा मुक्त, वार्ड- 11 में अनारक्षित मुक्त, वार्ड- 12 में अनारक्षित महिला, वार्ड- 13 में अनारक्षित मुक्त, वार्ड- 14 में अनारक्षित महिला और वार्ड- 15 में अनारक्षित मुक्त है। {नगर पंचायत इंदौरी: नगर पंचायत इंदौरी के वार्ड- 1 में अनारक्षित मुक्त, वार्ड- 2 में अनारक्षित मुक्त, वार्ड- 3 में अनारक्षित महिला, वार्ड- 4 में अनारक्षित महिला, वार्ड- 5 में अजजा मुक्त, वार्ड- 6 में अनारक्षित मुक्त, वार्ड- 7 में अनारक्षित मुक्त, वार्ड- 8 में अनारक्षित महिला, वार्ड- 9 में अजा महिला, वार्ड- 10 में अजा मुक्त, वार्ड- 11 में अनारक्षित मुक्त, वार्ड- 12 में अजा मुक्त, वार्ड- 13 में अजा मुक्त, वार्ड- 14 में अजा मुक्त और वार्ड- 15 में अजा महिला है। { नगर पंचायत सहसपुर लोहारा: सहसपुर लोहारा के वार्ड- 1 में अनारक्षित महिला, वार्ड- 2 में अनारक्षित महिला, वार्ड- 3 में अनारक्षित मुक्त, वार्ड- 4 में अजा मुक्त, वार्ड- 5 में अजा मुक्त, वार्ड- 6 में अपिव मुक्त, वार्ड- 7 में अजजा मुक्त, वार्ड- 8 में अनारक्षित मुक्त, वार्ड- 9 में अनारक्षित महिला, वार्ड- 10 में अजा महिला, वार्ड- 11 में अनारक्षित मुक्त, वार्ड- 12 में अनारक्षित मुक्त, वार्ड- 13 में अपिव मुक्त, वार्ड- 14 में अपिव महिला और वार्ड- 15 में अनारक्षित मुक्त है। {नगर पंचायत पांडातराई: पांडातराई नगर पंचायत के वार्ड- 1 में अनारक्षित मुक्त, वार्ड- 2 में अनारक्षित महिला, वार्ड- 3 में अपिव मुक्त, वार्ड- 4 में अजा मुक्त, वार्ड- 5 में अनारक्षित मुक्त, वार्ड- 6 में अनारक्षित मुक्त, वार्ड- 7 में अनारक्षित महिला, वार्ड- 8 में अपि वर्ग मुक्त, वार्ड- 9 में अनारक्षित मुक्त, वार्ड- 10 में अनारक्षित मुक्त, वार्ड- 11 में अपि वर्ग महिला, वार्ड- 12 में अपि वर्ग मुक्त, वार्ड- 13 में अनारक्षित महिला, वार्ड- 14 में अजा महिला और वार्ड- 15 में अजा मुक्त है।