जिले के स्कूलों में 11 जनवरी तक अवकाश:शीतलहर के चलते की अवकाश की घोषणा, जिला कलेक्टर ने जारी किए आदेश

जिले में संचालित सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे कक्षा एक से आठवीं तक के स्टूडेंट्स के लिए सर्दी के मद्देनजर सात से ग्यारह जनवरी तक अवकाश की घोषणा की गई है। जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। इसमें जिले में संचालित कक्षा 1 से 8 तक के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे स्टूडेंट्स के लिए 7 से 11 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है। यह अवकाश केवल स्टूडेंट्स के लिए लागू होगा। स्कूल स्टाफ को पूर्ववत निर्धारित समय पर स्कूल में उपस्थित होना होगा। किसी संस्था प्रधान के इस अवधि के दौरान कक्षा संचालन करते पाए जाने पर उसके खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई कीजाएगी।
जिले में पड़ रही तेज सर्दी
जिले में इन दिनों तेज सर्दी पड़ रही है। इसके मद्देनजर जिला प्रशासन ने आदेश जारी किए है। जिले में कोहरे के चलते कुछ मीटर दूर तक देख पाने में ही पेरशानी आ रही है, वहीं हवा में भी ठंडक घुली हुई है। अधिकतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। ऐसे में सुबह के समय स्कूल के लिए निकलने वाले स्टूडेंट्स को होने वाली परेशानी को देखते हुए ये आदेश जारी किए गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *