जिले के 27 खिलाड़ी नेशनल कराते टूर्नामेंट में दिखाएंगे दम

भास्कर न्यूज | कवर्धा जिले के 27 खिलाड़ियों ने छत्तीसगढ़ कराते टीम में जगह बनाई है। ये सभी खिलाड़ी 10 से 15 जून तक देहरादून में होने वाली राष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। कोच आकाश राजपूत ने बताया कि सब जूनियर बालिका काता में मिली सोनी, बालक काता में तेजस्वत यादव पहले स्थान पर रहे। सब जूनियर कुमिते बालिका वर्ग में प्रेरणा सिंह, सुचित्र सिंह, स्वरा चंद्रवंशी और आरूही श्रीवास ने पहला स्थान हासिल किया। साथ ही टीम काता बालिका वर्ग में माधुरी यादव, मिली सोनी, स्वस्ति शर्मा और अंशिका चंद्रवंशी ने पहला स्थान पाया। सब जूनियर बालक वर्ग में सुधांशु चंद्रवंशी, वैभव साहू, वीरेंद्र कुसरे, प्रायूष भुआर्य, भव्य श्रीवास, दुर्गेश कुसरे और श्रीजन डेकाटे ने जीत दर्ज की थी। खिलाड़ियों ने किया बेहतर प्रदर्शन: आकाश ने बताया कि टीम काता बालक वर्ग में भव्य श्रीवास, वात्सल्य दामले और आदवीक राय ने अपनी जगह पक्की की थी। बालक वर्ग में फाइज़ रजा बेग, पेखराज साहू और चैतन्य दुर्रकर ने भी पहला स्थान पाया। उन्होंने बताया कि जूनियर बालिका कुमिते वर्ग में दिव्यांशी खुशरे, अदिति मानिकपुरी और स्वेच्छा तिवारी ने जीत दर्ज की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *