बोकारो | उपायुक्त अजय नाथ झा के निर्देशानुसार सहयोगिनी तथा जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन के बाल विवाह मुक्त भारत रथ यात्रा को समाहरणालय परिसर से जिला समाज कल्याण पदाधिकारी डॉ सुमन गुप्ता के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला समाज कल्याण पदाधिकारी डॉ. सुमन गुप्ता ने कहा कि बोकारो को बाल विवाह मुक्त घोषित करने के लिए सरकारी तथा गैर सरकारी स्तर पर लगातार प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नुक्कड़ नाटक तथा बाल विवाह मुक्त रथ के माध्यम से सभी प्रखंडों में जागरूकता चलाई जा रही है।


