रांची| स्थानीय परिस्थितियों की बेहतर समझ के लिए प्रत्येक जिले के उपलब्ध बल का 30 प्रतिशत हिस्सा चुनाव कार्य में लगाया गया है। इससे क्षेत्र विशेष में संभावित जोखिमों की पहचान और नियंत्रण अधिक प्रभावी ढंग से हो सकेगा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह व्यवस्था मतदान केंद्रों के आसपास कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अवांछित गतिविधि को तुरंत नियंत्रित करने में सहायक होगी। इधर, खुफिया तंत्र को भी सक्रिय रखा गया है। विशेष शाखा के अधिकारी संवेदनशील इलाकों में लगातार फील्ड इनपुट एकत्र कर रहे हैं और उसके आधार पर सुरक्षा घेरा सुदृढ़ किया जा रहा है। जिन शहरी क्षेत्रों में पूर्व में अनहोनी की आशंका जताई गई थी, वहां अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। प्रशासन ने मतदाताओं से अपील की है कि वे निर्भय होकर मतदान करें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत दें।


