जिले में खनिज विभाग ने अब तक वसूले 14.39 करोड़ रुपए

खरगोन | जिले में खनिज विभाग द्वारा इस साल में अब तक कुल 14 करोड़ 39 लाख रुपए का खनिज राजस्व वसूला गया है। जिला खनिज अधिकारी सावन सिंह चौहान ने बताया कि विभाग द्वारा राजस्व वसूली के अलावा खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन व भंडारण पर प्रकरण दर्ज कर जुर्माना वसूल करने की कार्रवाई की गई है। इस साल एक जनवरी से 12 दिसंबर तक खनिज के अवैध परिवहन के 100 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इन प्रकरणों में 62 लाख 40 हजार रुपए की जुर्माना राशि वसूल की गई है। इसी प्रकार अवैध उत्खनन के 30 प्रकरणों में 31 लाख 25 हजार रुपए व अवैध भंडारण के 3 प्रकरणों में 24 लाख 37 हजार रुपये की राशि वसूल की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *