जिले में स्वास्थ्य सुविधा को और मजबूत करें

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक मंगलवार को कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने ली। कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी का कार्य पूर्ण हो चुका है। धान के उठाव के कार्य में गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सत्यापन एवं धान खरीदी की पूर्णता का प्रमाण पत्र एवं अन्य कार्य यथाशीघ्र पूर्ण करें। कलेक्टर ने सीएम दर्शन, पीजी पोर्टल, कलेक्टर जनदर्शन के प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने प्रत्येक माह की 7 तारीख को चावल उत्सव मनाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले के सभी शासकीय उचित मूल्य दुकानों में चावल उत्सव के लिए जनप्रतिनिधियों को भी शामिल करने के लिए कहा। कलेक्टर ने जिले में संस्थागत प्रसव बढ़ाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने बाल एवं मातृत्व मृत्यु दर में कमी लाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने प्रसव के बाद जच्चा एवं बच्चा तीन दिन तक शासकीय एवं निजी हास्पिटल में डॉक्टर की देखरेख में रखने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि हास्पिटल जच्चा एवं बच्चा कक्ष में सीमित लोगों आएं तथा वहां स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। कलेक्टर ने पोस्ट डिलिवरी के लिए जच्चा एवं बच्चा के लिए अलग कक्ष की व्यवस्था करने के संबंध में चर्चा की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की सभी नर्स का मोबाइल नंबर आरोहण बीपीओ सेंटर से समन्वय करते हुए स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं के लिए व्यवस्था करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि जिले में स्वास्थ्य सुविधा को मजबूती प्रदान करें तथा मरीजों के स्वास्थ्य की निरंतर फालोअप लें। उन्होंने कहा कि डिलिवरी कक्ष में प्राथमिकता से स्त्री रोग विशेषज्ञों की ड्यूटी लगाएं। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में डिलिवरी का कार्य होते रहे तथा इसके साथ ही उप स्वास्थ्य केन्द्रों को भी सक्रिय रखें। दिए निर्देश, बीएमओ कार्यों की समीक्षा करें कलेक्टर यादव ने टीकाकरण अभियान, यूविन पोर्टल, के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन स्वास्थ्य से संबंधित सेवाओं की निगरानी करें एवं बीएमओ के कार्यों की भी समीक्षा करें। उन्होंने आभा कियोस्क सेंटर के माध्यम से क्यूआर कोड स्कैन कर ओपीडी के लिए किए जा रहे कार्यों का क्रियान्वयन करने के लिए कहा। उन्होंने टेली मेडिसिन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने स्वस्थ जीवन शैली के दृष्टिगत आयुष विभाग, स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय करते हुए अधिक लोगों को लाभान्वित करें। लोगों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने के लिए अभियान चलाने के लिए कहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *