जिले में हल्की बारिश से होने लगा ठंड का एहसास

महासमुंद| बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र का व्यापक असर सोमवार को महासमुंद जिले में देखने को मिला। पिछले दो दिनों से आसमान में छाए बादलों के बाद सोमवार दोपहर अचानक मौसम ने करवट ली और जिले के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई। सोमवार दोपहर बाद चली तेज हवाओं और बूंदाबांदी के कारण जिले के तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।अधिकतम तापमान सामान्यतः रहने वाले 30-31 डिग्री सेल्सियस से गिरकर अब 29-30 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। वहीं न्यूनतम तापमान जो पहले 19-20 डिग्री सेल्सियस रहता था, वह अब 17-18 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है। ठंडी हवाओं के चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *