जिस वेपन से डिप्टी को गोलियां मारी थीं, वे बेंगलुरु में छुपा कर रखे, 7 दिन का रिमांड

भास्कर न्यूज | जालंधर पूर्व कौंसलर सुखमीत सिंह डिप्टी की सरेआम गोलियां मारकर हत्या करने वाले शूटर्स पुनीत व नरिंदर लल्ली को तीन दिन का रिमांड खत्म होने पर पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने यह कह कर दोनों का दस दिन का रिमांड मांगा कि पूछताछ में शूटर्स स्वीकार कर रहे हैं कि डिप्टी को गोलियां मारने में प्रयुक्त वेपन उन्होंने बेंगलुरु में छुपा कर रखे हैं। इसलिए बरामदगी के लिए दोनों को बेंगलुरु लेकर जाना है। पुलिस वेपन के अलावा केस से जुड़ी साजिश को लेकर पूछताछ करना चाहती है। कोर्ट ने 7 दिन के रिमांड पर दोनों आरोपी पुलिस को सौंप दिए है। बचाव पक्ष के एडवोकेट दर्शन सिंह दयाल ने पुलिस ने दोनों का पहले ही तीन दिन का रिमांड ले चुकी है। उन्होंने दलील दी कि हाल में देखा गया है कि पुलिस कहती है कि आरोपी से वेपन बरामद करवाने गई थी। तभी बरामद वेपन से आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की है। जवाबी फायरिंग में आरोपी जख्मी हो गया था। उन्होंने कहा कि पुलिस सुरक्षा के बीच दोनों से वेपन बरामद करवाए, ताकि ऐसी घटना न हो। बरामदगी की वीडियोग्राफी भी करवाए। बता दें कि नई दाना मंडी के पास 20 जून 2021 की शाम पूर्व कौंसलर सुखमीत सिंह डिप्टी की स्विफ्ट कार में आए तीन शूटरों ने गोलियां मार हत्या कर दी थी। कत्ल की साजिश आर्मेनिया में बंद गौरव कत्याल उर्फ लक्की पटियाल वासी खुडा लुहारा (चंडीगढ़) ने बनाई थी। पुनीत, लल्ली व विकास माहले ने डिप्टी को गोलियां मारी थीं। माहले पकड़ा जा चुका है। इससे पहले दोनों 6 मार्च 2021 को सोढल के प्रीत नगर में गुरमीत टिंकू की गोलियां मारकर हत्या कर चुके थे। दोनों ने फिर अपनी गैंग के साथ नकोदर के गांव नीवीं मल्लियां में सरेआम टूर्नामेंट के दौरान 14 मार्च 2022 की शाम कबड्डी प्लेयर संदीप नंगल अंबियां की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। दोनों शूटर्स काउंटर इंटेलीजेंस विंग अमृतसर ने 26 जनवरी को जंडियाला से पकड़े थे। कमिश्नरेट व देहात पुलिस पुनीत और लल्ली को पकड़ने के लिए करीब तीन साल से हाथ-पैर मार रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *