जींद पुलिस ने पकड़ा हत्या का आरोपी:पंजाब का रहने वाला; दो महीने से था फरार, 2 पिस्तौल और 11 कारतूस बरामद

जींद पुलिस ने पंजाब में हत्या के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से दो देसी पिस्तौल और 11 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। जींद डिटेक्टिव स्टाफ के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर कमल सिंह ने बताया कि पुलिस टीम रामराय जाने वाले रास्ते पर नहर पुल के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि एक युवक अवैध हथियार के साथ वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़ा है। पुलिस को देख भागने लगा सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंची। पुलिस की गाड़ी को देखकर आरोपी गांव रामराये की ओर भागने लगा, जिसे काबू कर लिया गया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान विक्रमजीत उर्फ विक्की निवासी कपूरथला (पंजाब) के रूप में बताई। तलाशी लेने पर उसके बैग से 32 बोर और 45 बोर के दो देशी पिस्तौल व 11 जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी पर अवैध हथियार रखने पर केस दर्ज कर लिया है। मर्डर केस में शामिल था आरोपी पूछताछ के दौरान आरोपी विक्रमजीत ने खुलासा किया कि वह कपूरथला, पंजाब में हेमंत प्रीत कौर उर्फ हेमा की हत्या के मामले में शामिल था। यह केस कपूरथला थाना शहर में दर्ज है और वह करीब दो महीने से फरार चल रहा था। आरोपी को कोर्ट में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *