जींद में नरवाना की CIA टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पंजाब के दो नशा तस्करों को 10.70 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी नरवाना की चमेला कॉलोनी से की गई। पकड़े गए आरोपियों की पहचान हरदीप सिंह उर्फ दीपा और सतिंदर सिंह उर्फ सोनू के रूप में हुई है। ये दोनों पटियाला जिले के बकराहा गांव के निवासी हैं। जानकारी के अनुसार, CIA इंचार्ज के सब इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह ने बताया कि टीम हरियल चौक पर मौजूद थी। पुलिस की सूचना मिली कि पंजाब के दो नशा तस्कर चमेला कॉलोनी नरवाना में नशा बेचने आए हुए हैं। पुलिस ने बाइक सहित मौके पर पकड़ा सूचना मिलते ही CIA टीम चमेला कॉलोनी नरवाना में छापा मारा। टीम ने दोनों आरोपियों को बाइक सहित मौके पर ही पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों की तलाशी ली तो उनके पास से 10.70 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। NDPS एक्ट में केस दर्ज इस संबंध में आरोपियों और सप्लायर के खिलाफ थाना शहर नरवाना में NDPS एक्ट में केस दर्ज किया गया है। पुलिस इस मामले में आगे जांच कर रही है कि इस तस्करी में कितनों और आरोपियों की मिलीभगत है।


