गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के बाहर आजाद स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन और भाई कन्हैया जी ऑर्गेनाइजेशन ने मिलकर ब्लड डोनेशन कैंप लगाया। कैंप में 68 यूनिट खून एकत्र किया गया। भाई कन्हैया जी ऑर्गेनाइजेशन के सीनियर एडवाइजर गुलशन भाटिया ने बताया कि यूनिवर्सिटी की आजाद स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन ने संपर्क किया। इसके बाद साझे तौर पर कैंप लगाने का फैसला हुआ। भाटिया ने कहा, खून दान महादान है। इससे किसी की जान बच सकती है। लोगों को आगे आकर खून दान करना चाहिए। कई जगह खून की कमी से जानें जाती हैं। ऐसे कैंप लगाना जरूरी हैं।


