जीएनडीयू में आज से अंतर-कॉलेज सांस्कृतिक मुकाबले, 45 कॉलेजों के छात्र दिखाएंगे हुनर

भास्कर न्यूज | अमृतसर पंजाब सरकार की ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ मुहिम के तहत गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में 25 और 26 फरवरी को दो दिवसीय अंतर-कॉलेज सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का उद्घाटन 25 फरवरी को सुबह 11 बजे विश्वविद्यालय के दशमेश ऑडिटोरियम में पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा करेंगे। यूनिवर्सिटी के डीन विद्यार्थी कल्याण प्रो. सतनाम सिंह देओल ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में विश्वविद्यालय से संबद्ध करीब 45 कॉलेजों के विद्यार्थी 11 विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे की लत से दूर रखकर उनकी रचनात्मक ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देना है।
25 फरवरी को दशमेश ऑडिटोरियम में गिद्दा और नाटक प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इसके साथ कविता पाठ और भाषण प्रतियोगिता भी होगी। संगत हॉल में कार्टून मेकिंग और पोस्टर मेकिंग मुकाबले कराए जाएंगे। महाराजा रणजीत सिंह भवन में शॉर्ट फिल्म मेकिंग प्रतियोगिता होगी, जबकि खुले मैदान में नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से नशों के खिलाफ संदेश दिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *