भास्कर न्यूज | अमृतसर जीएनडीयू टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी विभाग ने यूनिवर्सिटी के दशमेश ऑडिटोरियम में गारमेंट महोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में वाइस चांसलर प्रो. डॉ. करमजीत सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की । प्रो. सिंह ने कहा कि यूनिवर्सिटी टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में इनोवेशन और प्रैक्टिकल सोच को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। शो के दौरान कुल पांच मुख्य थीम पेश की गईं, जिनमें शाही पंजाब का सफर, दरिया, क्रोशिया, पुराने कपड़ों से इनोवेशन और ड्रेपरी शामिल थे। इन थीमों के जरिए विद्यार्थियों ने कपड़ों की रीसाइक्लिंग और विरासत की खूबसूरती को नए आइडियाज के साथ प्रस्तुत किया। इस अवसर पर डॉ. सतनाम सिंह देओल, डॉ. बलविंदर सिंह, डॉ. अश्वनी लूथरा, डॉ. मंदीप कौर मौजूद रहे।


