जीएवी जैन आदर्श विद्यालय में फूलों की होली

भास्कर न्यूज | फाजिल्का जीएवी जैन आदर्श विद्यालय में होली का पावन पर्व बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल परिसर रंगों और फूलों की खुशबू से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम का आयोजन स्कूल के चेयरमैन अनिल कुमार जैन के कुशल नेतृत्व और प्रिंसिपल नरेश सपड़ा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर छोटे बच्चों ने राधा-कृष्ण के स्वरूप में फूलों की होली खेलकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल के चेयरमैन अनिल कुमार जैन ने बच्चों और स्टाफ को संबोधित करते हुए कहा कि त्योहार हमारे जीवन में खुशियां भरने के लिए होते हैं। उन्होंने जोर देते हुए कहा को परंपराओं को आधुनिक और सुरक्षित तरीके से मनाना ही सच्ची समझदारी है। उन्होंने बताया कि होली का अर्थ है आपसी द्वेष को भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाना। चेयरमैन जैन ने बच्चों को प्रेरित किया कि वे रसायनों वाले रंगों के बजाय प्राकृतिक चीजों का उपयोग करें ताकि किसी की सेहत और आंखों को नुकसान न पहुंचे। उनके नेतृत्व में स्कूल ने इस बार पूरी तरह से ”इको-फ्रेंडली” होली मनाने का निर्णय लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *