जीटी एक्सप्रेस से हो रही गांजा तस्करी आमला में पकड़ी:8.6 किलो गांजा जब्त, ओडिशा से महाराष्ट्र ले जा रहे दो तस्कर गिरफ्तार

बैतूल के आमला में आज (गुरुवार) जीआरपी पुलिस ने जीटी एक्सप्रेस ट्रेन से अवैध मादक पदार्थ तस्करी का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 8.600 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। जब्त किए गए गांजे की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 29 हजार रुपए बताई गई है। जीआरपी पुलिस प्रभारी प्रमोद पाटिल के मुताबिक ट्रेन नंबर 12615 (नई दिल्ली-चेन्नई एक्सप्रेस) में सवार दो संदिग्ध युवकों को आमला रेलवे स्टेशन पर पकड़ा। जांच के दौरान दोनों के पास से बैग बरामद किए गए, जिनमें अलग-अलग पैकेटों में गांजा भरा मिला। पुलिस के अनुसार आरोपी ताजिम अनवर (27) निवासी हूल्ली, जिला श्रीरामपुर, पश्चिम बंगाल और सलीम कुमार नायक (33) निवासी कंजामाली, जिला गजपति, ओडिशा हैं। ताजिम के पास से 4.240 किलो गांजा जबकि सलीम नायक के पास से 4.360 किलो गांजा बरामद हुआ। दोनों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी यह गांजा ओडिशा से लेकर महाराष्ट्र की ओर तस्करी कर रहे थे। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *