जीताटोला प्राइमरी स्कूल में मनाया वार्षिक उत्सव

कवर्धा| संकुल केन्द्र महाराजपुर अंतर्गत शासकीय प्राथमिक स्कूल ग्राम जीताटोला में वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम स्कूल की प्रधान पाठक ललिता मेरावी के नेतृत्व व स्कूल विकास समिति की अध्यक्षता में हुई। स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों द्वारा विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। साथ ही बच्चों द्वारा अपनी प्रतिभाओं को दिखाते हुए नृत्य व संगीत प्रस्तुत किया। इस मौके पर14 फरवरी मातृ-पितृ पूजन दिवस के अवसर पर प्रधान पाठक ललिता मेरावी द्वारा बच्चों के माता-पिता को मंच में आमंत्रित कर पूजन-वंदन कराया। इस मौके पर ग्राम पंचायत महाराजपुर के सरपंच संतुराम धुर्वे, उपसरपंच सनत जायसवाल, विशिष्ट अतिथि संकुल समन्वयक रामाधार साहू, संतोष कुमार साहू, मोहनलाल कारुनिक, सहायक शिक्षक सपना राजपूत, सुखदेव ठाकुर समेत ग्रामीण उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *