जीतू पटवारी बोले-मंत्री बोल रहे थोड़ा बहुत भ्रष्टाचार हर जगह:एमपी में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर, किसी भी व्यक्ति पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही?

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा द्वारा राजगढ़ में दो दिन पहले दिए गए बयान पर मोहन सरकार को घेरा है। पटवारी ने एक्स पर लिखा है कि आज 20 साल की भाजपा सरकार में एक भी विभाग में बिना ‘चाय पानी’ के आम आदमी की फाइल पास नहीं होती, क्योंकि नीचे से लेकर ऊपर तक अधिकतर विभाग भ्रष्टाचार के जाल में फंसे हुए हैं। अब मध्य प्रदेश को इस भ्रष्ट सरकार से मुक्त कराना ही कांग्रेस का प्रथम संकल्प है। पटवारी ने एक्स पर किए गए ट्वीट में कहा है कि अब मोहन सरकार के राजस्व मंत्री कैमरे पर कह रहे हैं कि थोड़ा बहुत भ्रष्टाचार तो हर जगह ही है। जब मुख्यमंत्री और राजस्व मंत्री दोनों को यह बात पता ही है कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है, तो फिर किसी भी व्यक्ति पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही? या भाजपा के मंत्री और विधायक इस भ्रष्टाचार के सिंडिकेट में शामिल हैं? ‘भ्रष्ट सरकार से मुक्त कराना कांग्रेस का संकल्प’ पटवारी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आप मंचों से कहते थे न खाऊंगा न खाने दूंगा, पर मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार के राजस्व मंत्री और मुख्यमंत्री स्वयं स्वीकार कर चुके हैं कि पूरा प्रदेश भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा है। उन्होंने लिखा है कि जिस 50% कमीशन की बात मैं लगातार करता रहा हूं, उस पर मुहर प्रदेश के मंत्री और मुख्यमंत्री लगा रहे हैं। आज 20 साल की भाजपा सरकार में एक भी विभाग में बिना ‘चाय पानी’ के आम आदमी की फाइल पास नहीं होती, क्योंकि नीचे से लेकर ऊपर तक अधिकतर विभाग भ्रष्टाचार के जाल में फंसे हुए हैं। अब मध्य प्रदेश को इस भ्रष्ट सरकार से मुक्त कराना ही कांग्रेस का प्रथम संकल्प है। कांग्रेस नेता और विधायक कमलेश्वर पटेल ने भी यही ट्वीट एक्स पर रिपीट किया है। ये खबर भी पढ़ें… अब मंत्री वर्मा ने अफसरों को बताया करप्ट:बोले- कई तहसीलदारों को मैंने सस्पेंड किया मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने राजगढ़ में करप्शन को लेकर कहा कि थोड़ा बहुत तो हर जगह चलता है, लेकिन जो रिश्वत लेता है, वह राष्ट्रद्रोही है। चाहे मैं हूं या कोई भी हो। मैं 8 चुनाव जीता हूं। जनता ने विश्वास किया। गांव का किसान हूं, लेकिन रिश्वत लेने का मन नहीं करता है। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *