भास्कर संवाददाता |भीलवाड़ा जीतो लेडीज़ विंग की ओर से वैदिक गार्डन, कुमुद विहार-1 में स्वास्थ्य एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जीतो प्रोफेशनल फोरम एवं हेल्थ एंड न्यूट्रिशन पहल के अंतर्गत हुए इस आयोजन में “स्वस्थ जीवन के लिए पोषक आहार” और “रसोई से स्वास्थ्य तक” विषयों पर ज्ञानवर्धक सत्र हुए। चेयरपर्सन नीता बाबेल ने कहा कि बदलती जीवनशैली और अनियमित खानपान से स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ रही हैं। सही पोषण और जागरूकता से महिलाएं परिवार के स्वास्थ्य की बेहतर जिम्मेदारी निभा सकती हैं। मुख्य वक्ता डॉ. आशिता मारू ने कठोर डाइटिंग के बिना भी संतुलित पोषण अपनाकर स्वस्थ जीवन जिया जा सकता है। कन्वीनर डॉ. निधि चौधरी ने कहा कि संतुलित भोजन से मधुमेह, मोटापा और उच्च रक्तचाप जैसे रोगों से बचाव संभव है। मुख्य सचिव अर्चना पटौदी ने आभार व्यक्त किया। जयन्ती अजमेरा, सरिता शाह, शोभिका खजांची, प्रियंका अग्रवाल, सीमा पाटोदी, अल्का मारू, अनीता डांगी, हनी चौधरी, रजनी डोसी, मोनिका जैन, रीना सिसोदिया उपस्थित रहीं।


