जीत के जश्न के साथ महाधिवेशन की तैयारी शुरू:झामुमो का महाधिवेशन अप्रैल में, कल्पना सोरेन को मिल सकती है अहम जिम्मेदारी

– बिहार, असम, ओडिशा, बंगाल, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु से भी शामिल होंगे प्रतिनिधि झामुमो का महाधिवेशन अप्रैल में आयोजित होने की संभावना है। इस बार जीत के जश्न के साथ बड़े पैमाने अधिवेशन करने की तैयारी शुरू की गई है। हालांकि, तिथि और स्थान अभी तय नहीं है। रांची या दुमका के नाम पर पार्टी में मंथन चल रहा है। इस बार महाधिवेशन में बिहार, असम, ओडिशा, बंगाल, छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु से भी प्रतिनिधि शामिल होंगे। महाधिवेशन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन को पार्टी में एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। उन्हें लोकसभा और विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारक बन कर पार्टी को शानदार जीत दिलाने का श्रेय मिला है। अब पार्टी के अंदर उनकी बड़ी जिम्मेदारी तय की जा रही है। आने वाले दिनों में वे संगठन के मोर्चे पर भी अपनी भूमिका निभाती हुई नजर आ सकती हैं। पार्टी के भीतर उनके प्रभाव को और मजबूत किया जा सकता है। मालूम हो कि झामुमो का पिछला महाधिवेशन वर्ष 2021 में हुआ था। कोरोना के कारण अति सामान्य तरीके से अधिवेशन का आयोजन हुआ था। इस बार जीत के जश्न के साथ दूसरे राज्यों में भी प्रभाव बढ़ाने के लिए बड़े पैमाने महाअधिवेशन होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *