जीपीएम में दो सड़क हादसों में 22 लोग घायल:ट्रक से टकराई बाइक और ट्रैक्टर ट्राली पलटी, सभी घायल जिला अस्पताल में भर्ती

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (जीपीएम) जिले में आज दो अलग-अलग सड़क हादसों में कुल 22 लोग घायल हो गए। पहला हादसा पेंड्रा-गौरेला मुख्य मार्ग पर ज्योतिपुर के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार पति-पत्नी और उनका बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, दूसरा हादसा देवरगांव में हुआ, जहां एक ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रॉली में लगभग 20 लोग सवार थे, जो हादसे में जख्मी हो गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत सभी घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि पेंड्रा-गौरेला मुख्य मार्ग पर ज्योतिपुर के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। बाइक पर पति-पत्नी और उनका बच्चा सवार था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल डॉक्टरों के अनुसार, तीनों की हालत स्थिर है, लेकिन उनका इलाज जारी है। देवरगांव में ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, 20 लोग घायल दूसरा हादसा जीपीएम जिले के देवरगांव में हुआ, जहां एक ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्राली में लगभग 20 लोग सवार थे, जो हादसे में घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और सभी घायलों को ट्राली से बाहर निकाला। 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार, सभी की हालत खतरे से बाहर है और उनका इलाज चल रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *