जालंधर में दस तारीख को हुई युवक की हत्या के आरोपियों को मोहाली के जीरकपुर में एनकाउंटर के बाद पुलिस ने काबू किया हे। जालंधर पुलिस की सीआईए टीम और मोहाली पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपियों को दबोचा। हालांकि आरोपियों ने पहले पुलिस पर कार चढ़ाने की कोशिश की। फिर फायरिंग कर भागने की फिराक थे। हालांकि पुलिस ने उन्हें एनकाउंटर के बाद दबोच लयिा। आरोपी गौरव और आकाश के पैरों में गोली लगी है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जबकि शिवा, कालू और किंदा मल्ली को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। दस तारीख को हत्या करने के बाद से थे फरार पुलिस के मुताबिक, दस तारीख को जालंधर के बस्ती शेख थाना में एक केस दर्ज हुआ था। कुछ आरोपियों ने एक लड़की की बेरहमी से गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद से आरोपी फरार चल रहे थे। सीआईए जालंधर की टीम को इस मामले में इनपुट मिला था। इसके बाद जीरकपुर क्षेत्र के माइक्रो प्लाजा एरिया में आरोपियों का लिंक मिला। फिर जालंधर और ढकौली थाने की पुलिस ने मिलकर ऑपरेशन चलाया। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की और फिर पुलिस पर फायरिंग की। इसके बाद पुलिस ने बचाव करते हुए जवाबी फायरिंग की, जिसमें आकाश और गौरव घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों कई वारदातों में शामिल हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में लगी है कि वे किन अन्य वारदातों में शामिल हैं।