जीवन कौशल के अधिकारियों ने प्रभारी मंत्री का किया स्वागत
अनूपपुर। जिले के मध्य प्रदेश शासन के पर्यावरण मंत्री दिलीप अहिरवार से शिष्टाचार भेंट की गई एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर जनजातीय कार्य विभाग भोपाल व मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से संचालित सक्षम कार्यक्रम अंतर्गत 21वी सदी के जीवन कौशल विषय पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रभारी मंत्री महोदय ने कार्यक्रम के उद्देश्यों की सराहना करते हुए भविष्य में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा बच्चों में जीवन कौशल का विकास आज की आवश्यकता है ऐसे कार्यक्रम न केवल उनके व्यक्तिगत विकास में सहायक हैं,बल्कि एक सशक्त समाज निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, शासन स्तर पर हम इस दिशा में पूरा सहयोग देने के लिए आश्वासन देते हैं।यह मुलाकात जिले में जीवन कौशल कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन एवं विस्तार के लिए एक सकारात्मक कदम रही। उक्त महत्वपूर्ण कार्यक्रम के दौरान कोतमा से विधायक एवं मंत्री दिलीप जायसवाल, अनूपपुर विधायक बिसाहूलाल सिंह, जिला कलेक्टर,एसडीएम अनूपपुर, जिला पंचायत सीईओ एवं मैजिक बस इंडिया से ब्लॉक मैनेजर अंकित मिश्रा, आशीष मिश्रा उपस्थित रहे।


