कटगी| ग्राम पंचायत अमोदी के घनश्याम चौक में चल रही श्रीमद् भागवत महापुराण कथा के 6वें दिन कथा वाचक पंडित ईश्वर प्रसाद टिकुलिया वाले ने उपस्थित श्रोताओं को भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीला और रुक्मणी विवाह की कथा विस्तार से सुनाई। पंडित ईश्वर प्रसाद ने कहा कि बचपन में भगवान श्रीकृष्ण ने कई अद्भुत लीलाएं कीं। उन्होंने अपने मित्रों के साथ गायों को चराया, मक्खन चुराया और अनेक अन्य लीलाएं कीं। इस बाल लीला से हमें यह सीख मिलती है कि जीवन में सरलता और शुद्धता का महत्व है। कथा वाचक ने रुक्मणी के भगवान श्रीकृष्ण से विवाह के संघर्ष और भक्ति का वर्णन किया।


