भास्कर न्यूज | बेमेतरा पुलिस चौकी कंडरका पुलिस ने चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। चौकी प्रभारी एसआई डीएल सोना ने बताया कि प्रार्थी रामखिलावन साहू (38) निवासी गुधेली ने शिकायत दर्ज कराई थी कि घर के आलमारी में रखे नकदी रकम व सोने-चांदी का गहना कीमत करीब 2 लाख 14 हजार 500 रुपए को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया है। पुलिस ने धारा 305(क), 331(3) बीएनएस दर्ज कर जांच शुरू किया। जांच के दौरान ग्राम गुधेली निवासी महेश श्रीवास पिता रामानंद श्रीवास (30) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी महेश श्रीवास ने उक्त चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। निशानदेही पर चोरी की नकद रकम 87 हजार 500 रुपए, चांदी का करधन 17 तोला कीमत लगभग 34 हजार रुपए, सोने का खुटी 4 ग्राम कीमत लगभग 48 हजार रुपए सभी सामान लगभग एक लाख 69 हजार 500 रुपए कीमत को जब्त कर बरामद किया गया है। आरोपी को रिमांड पर लिया गया है। इसी प्रकार पुलिस चौकी कंडरका ने जुआ एक्ट के प्रकरण में कार्रवाई किया है। एसआई डीएल सोना ने बताया कि ग्राम गुधेली रूसे खार खेत में रेड कार्रवाई कर चार जुआरी से नगद रकम 6 हजार 700 रुपए को जब्त किया है। इस दौरान कुछ लोग पुलिस को आते देख भाग निकले। पकड़े गए आरोपी में रामप्रताप साहू (45), दिलीप साहू (44), मनीष साहू (25), शैलेन्द्र निषाद (45) सभी निवासी ग्राम गुधेली, चौकी कंडरका थाना बेरला जिला बेमेतरा है। इनके खिलाफ धारा 3(2), छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 में कार्रवाई की है।


