जुनवानी में दो दिवसीय श्रीराम चरित्र मानसगान का आयोजन

भास्कर न्यूज | मुड़ागांव(कोरासी) गरियाबंद जिले के छुरा विकास खण्ड के अंतिम छोर ग्राम पंचायत कनेसर के आश्रित ग्राम जुनवानी में जिला स्तरीय गोस्वामी तुलसीदास जयंती शनिवार 2 अगस्त से 3 अगस्त दिन रविवार तक दो दिवसीय मम् राजीवलोचन जिला मानस संघ गरियाबंद के तत्वावधान एवं महामण्डलेश्वर संत श्री गोवर्धनशरण जी महाराज के सानिध्य में जिला स्तरीय संत गोस्वामी तुलसीदास जयंती एवं दो दिवसीय श्रीराम चरित्र मानसगान का आयोजन रखा गया है। जिसमें प्रथम दिवस 2 अगस्त दिन शनिवार दोपहर 3 बजे भव्य कलश यात्रा वेदी पूजन एवं संध्या 4 बजे से मानसगान प्रारंभ किया जायेगा इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मीरा ठाकुर जनपद अध्यक्ष, जनपद पंचायत छुरा,अध्यक्षता योगेश ध्रुव सरपंच, ग्रा.पं. कनेसर, विशेष अतिथि अवधराम साहू जनपद सदस्य एवं पूर्व जनपद उपाध्यक्ष, ज.पं. छुरा, हुमन मांझी ग्रामीण अध्यक्ष, पंचराम ध्रुव ग्रामीण कोषाध्यक्ष, रामभरोसा ध्रुव, बिसाहू राम ध्रुव, कृपाराम ध्रुव, भरत ध्रुव, विष्णु राम होंगे वहीं द्वितीय दिवस 3 अगस्त दिन-रविवार मानसगान प्रारंभ प्रातः 10 बजे से जिसके समापन समारोह के अतिथि आगमन दोपहर 02 बजे से जिसमें विशेष आगमन महामण्डलेश्वर गोवर्धन शरण जी महाराज सिरकट्टी आश्रम कुटेना एवं इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रोहित साहू विधायक, राजिम विधानसभा क्षेत्र, अध्यक्षता शिवांगी चतुर्वेदी जिला पंचायत सदस्य, जिला-गरियाबंद,विशेष अतिथि चन्द्रशेखर साहू पूर्व जिला पंचायत सदस्य, जिला-गरियाबंद होंगे। यह कार्यक्रम मम् राजीवलोचन, जिला मानस संघ गरियाबंद राघवेन्द्र मानस संघ वि.खं. छुरा एवं समस्त ग्रामवासी जुनवानी व ग्राम पंचायत-कनेसर के द्वारा आयोजन किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *