जुर्रीपारा मार्ग संकरा होने से मुश्किल बढ़ी

बालोद| शहर के मुख्य मार्ग से जुर्रीपारा जाने वाली सड़क काफी संकरी है। ऐसे में दोनों ओर से वाहन आने पर चालकों को रुक-रुककर निकलना पड़ता है। एक वाहन के गुजरने के बाद ही दूसरी दिशा का वाहन आगे बढ़ पाता है, जिससे अक्सर जाम जैसी स्थिति बन जाती है। इस मार्ग पर स्कूल और कॉलेज स्थित हैं, जिसके कारण सुबह और दोपहर के समय छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों की आवाजाही अधिक रहती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *