जूनियर एसोसिएट के 13735 पदों पर होगी भर्ती, 17 जनवरी तक कर सकेंगे आवेदन

भास्कर न्यूज | जालंधर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने एसबीआई जूनियर एसोसिएट (क्लर्क) के 13,735 पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। वैकेंसी राज्य वार अलग-अलग निकाली गई हैं। इसके लिए उम्मीदवार 17 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। आईबीपीएस ने आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। वेबसाइट ibpsonline. ibps. in पर 17 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। एसबीआई क्लर्क 2024 में सबसे ज्यादा वैकेंसी उत्तर प्रदेश में 1894 है। इसके बाद मध्य प्रदेश में 1317, पश्चिम बंगाल में 1254, महाराष्ट्र में 1163, बिहार में 1111, गुजरात में 1073, झारखंड में 676, पंजाब में 569,दिल्ली 343,राजस्थान 445,छत्तीसगढ़ में 483,हरियाणा में 306, हिमाचल प्रदेश में 170, चंडीगढ़ में 32, उत्तराखंड में 316, झारखंड में 676, जम्मू-कश्मीर में 141, कर्नाटक में 50, लद्दाख में 32, तमिलनाडु में 336, तेलंगाना में 342, आंध्र प्रदेश में 50, अंडमान निकोबार में 70, सिक्किम में 56, ओडिशा में 362 पद निकाले गए हैं। इसी तरह गोवा में 20, अरुणाचल प्रदेश में 66, असम में 311, मणिपुर में 55, मेघालय में 85, मिजोरम 40, नागालैंड में 70, त्रिपुरा में 65, केरल में 426,लक्षद्वीप में 2 पद भरे जाएंगे। सबसे कम पांडिचेरी में चार पद हैं। इसमें अनारक्षित के लिए 5870, इडब्ल्यूएस के लिए 1361, ओबीसी के लिए 3001, एससी के लिए 2118, एसटी के लिए 1385 पद रखे गए हैं। एसबीआई क्लर्क जूनियर असिस्टेंट के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में बैचलर की डिग्री होनी चाहिए। जो अभ्यर्थी बैचलर कोर्स के आखिरी वर्ष में हैं, वो भी फॉर्म भर सकते हैं। इसके अलावा अभ्यर्थी जिस राज्य से आवेदन कर रहे हैं, वहां की स्थानीय भाषा का ज्ञान होना भी जरूरी है। इसके अलावा एसबीआई क्लर्क सरकारी नौकरी के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम उम्र 20 वर्ष और अधिकतम उम्र 28 वर्ष होनी चाहिए। इससे अतिरिक्त वालों को मौका नहीं मिलेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *