डौंडी| संस्कार शाला बालोद में जू- जित्सु मार्शल आर्ट सब जूनियर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हुई। जिसमें ग्राम मलकुवर के भूमिश्री साहू, टुकेश्वर पिस्दा, पुष्कर सिवाना, रमेश कुमार व डौंडी के केहन निर्मलकर और जानवी निर्मलकर का चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता जू-जित्सु मार्शल संगठन बालोद के सचिव सुरेंद्र शांडिल्य के मार्गदर्शन में हुआ। डौंडी के प्रतिभागियों को यहां के कोच चिंतापूरणी चंद्राकर व सोनम साहू ने ट्रेनिंग दी थी। बच्चों की सफलता पर संतुराम यादव, लेमनसिंह निर्मलकर, रेखराज साहू, भारती साहू, अनिल सिवाना, रोहिणी बाई पिस्दा, यादव राम रावटे ने खुशी व्यक्त की है।