जेईई मेंस में समृद्ध गुप्ता ने 99.98 व ऋषि सागर ने 99.55 पर्सेंटाइल अंक किए प्राप्त

लुधियाना| डीएवी पब्लिक स्कूल बीआरएस नगर के स्टूडेंट्स ने जेईई मेन्स में शानदार प्रदर्शन किया। इसमें समृद्ध गुप्ता ने 99.98 पर्सेंटाइल, ऋषि सागर ने 99.55 पर्सेंटाइल तथा आर्यन मित्तल ने 99.4 पर्सेंटाइल अंक अर्जित किए। इनके अतिरिक्त अर्जुन सिंह कावात्रा ने 99.34, आरुष बत्रा ने 98.69, इशिका भाटिया ने 98.66 और ताजवीर सिंह ने 98.62 पर्सेंटाइल अंक प्राप्त किए। इसके अलावा ऐश्मीन कौर ने 98.33, अंगद बत्रा ने 98.05, सरताज सिंह ढिल्लों ने 97.72, स्वरित श्रीवास्तव ने 96.96, तेजस खोसला ने 96.5, रसलीन कौर ने 95.8, दृष्टि शर्मा ने 95.65, आन्या वैद ने 95.46, सुहान कश्यप ने 94.99 परसेंटाइल अंक प्राप्त किये। प्राचार्या जेके सिद्धू ने जेईई मेन्स जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में विद्यार्थियों की शानदार सफलता पर गहन प्रसन्नता और गर्व व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *