जेईई मेंस में सीएम उत्कृष्ट विद्यालयों के 7 विद्यार्थियों ने पाई सफलता

भास्कर न्यूज |गिरिडीह जिले के मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों ने एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय देते हुए जेईई मेंस की कक्षा 12वीं परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। इस वर्ष कुल 7 विद्यार्थियों ने जेईई मेंस में सफलता प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। सफल विद्यार्थियों में जिला सीएम एसओई पचंबा के 4 विद्यार्थी सर जेसी बोस सीएम एसओई गर्ल्स के 2 विद्यार्थी तथा सीएम एसओई डुमरी के 1 विद्यार्थी शामिल हैं। इन छात्रों की सफलता से न केवल विद्यालय परिवार, बल्कि पूरे जिले में खुशी का माहौल है। नियमित कक्षाओं, विशेष कोचिंग, मॉक टेस्ट और समय-समय पर शैक्षणिक मार्गदर्शन ने छात्रों की तैयारी को मजबूत बनाया। शिक्षकों ने भी छात्रों को व्यक्तिगत रूप से मार्गदर्शन प्रदान कर उनकी कमजोरियों को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिला शिक्षा पदाधिकारी मो. वसीम अहमद ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि जिले के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों की स्थापना का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है, और यह परिणाम उसी दिशा में सकारात्मक संकेत है। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं ने यह सिद्ध कर दिया है कि संसाधनों की कमी सफलता की राह में बाधा नहीं बन सकती, यदि लक्ष्य स्पष्ट और प्रयास निरंतर हो। उन्होंने आगे कहा कि शिक्षा विभाग विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण, अनुभवी शिक्षकों और आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने के लिए लगातार प्रयासरत है। आने वाले वर्षों में और भी बेहतर परिणाम की उम्मीद जताते हुए उन्होंने अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा लेने की सलाह दी।इस सफलता ने जिले के अन्य विद्यार्थियों में भी प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति उत्साह बढ़ाया है और यह साबित किया है कि सरकारी विद्यालयों के छात्र भी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *